फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से 15 दिन की छुट्टी चाहते हैं संजय दत्त

Tue, 20 Aug 2013 05:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुणे की येरवादा जेल में आर्म्स एक्ट के तहत सजा काट रहे संजय दत्त ने जेल प्रशासन से 15 दिन की छुट्टी की मांग की है। संजय दत्त के अनुसार वह इस दौरान अपनी बीमारी का इलाज कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से जेल में बंद संजय दत्त अलग-अलग वजहों से चर्चा में बने हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि संजय दत्त जेल की तरफ गणेश उत्सव पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।

अब खबर उनकी बीमारी और छुट्टी की अर्जी से जुड़ी है। संजय दत्त खुद को बीमार महसूस कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने जेल प्रशासन से खुद को 15 दिन की छुट्टी देने की बात कही है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन संजय दत्त की इस मांग पर विचार कर रहा है। यदि प्रशासन को लगा कि उन्हें छुट्टी की जरूरत है तो उन्हें छुट्टी मिल भी सकती है।

सूत्रों के अनुसार संजय दत्त ने 20 दिनों पहले स्वास्थ्य जांच का हवाला देते हुए इस छुट्टी की अर्जी दी थी। जेल अधिक्षक योगेश देसाई के अनुसार अर्जी को डिविजनल कमिश्नर के पास भेज दिया गया है। अब वे इस मामले पर फैसले लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें