फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान इन दिनों हैं परेशान

Wed, 03 Oct 2012 05:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर अपनी किसी फिल्म को लेकर परेशान नहीं हैं बल्कि उनकी परेशानी उनके भाई फैजल खान ने बढ़ा दी है। जी हां, जिनके साथ आमिर फिल्म 'मेला' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन


आमिर के उन्हीं भाई को बिग बॉस का बुलावा आया है और सूत्र बताते हैं कि इस शो में भाग लेने के लिए फैजल राजी भी हैं क्योंकि बेरोजगार फैजल को इस शो से अच्छे पैसों के साथ-साथ फेम भी मिलेगा लेकिन आमिर ऐसा नहीं चाहते हैं।

आमिर के ऐसा न चाहने की सबसे बड़ी वजह है। इस शो से जुड़ी कंट्रोवर्सी है। आमिर नहीं चाहते कि बिग बॉस के घर में चौबीसों घंटे कैमरे के सामने रहते हुए फैजल के मुंह से ऐसा कुछ निकल जाए जिसकी वजह से वे या उनका परिवार किसी तरह के विवाद से घिर जाए इसलिए वे फैजल को इस शो का हिस्सा न बनने के लिए मना रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फैजल एक बार आमिर पर अच्छे भाई न होने का आरोप भी लगा चुके हैं इस पर आमिर के घर के लोगों के तरफ से बयान आया था कि फैजल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वे ऐसा बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें