जी हां, अब तक अगर आप यह समझ रहे थे कि देओल परिवार में केवल गरम धरम धर्मेंद्र पाजी और ढाई किलो का हाथ रखनेवाले सनी पाजी को ही गुस्सा आता है तो आप गलत सोच रहे थे।
देओल परिवार के ही एक और चिराग अभय देओल को भी बहुत गुस्सा आता है। हाल ही में अभय देओल प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' के प्रोमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे।
अभय को मुंबई से बाहर जाना था। सो, उनके पीआर पब्लिसिस्ट ने उनसे कहा था कि उन्हें फटाफट अपने इंटरव्यूज निबटा कर निकल जाना है।
मगर हुआ यह कि अभय को पहले से ही देरी हो रही थी और जर्नलिस्ट लगातार प्रश्न पूछते जा रहे थे। उनमें कुछ ऐसे भी प्रश्न थे जो अभय को पसंद नहीं आये।
एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि उनके को स्टार अर्जुन रामपाल फिल्म को अधिक प्रमोट कर रहे हैं। तो अभय भड़क उठे।
अभय ने सही तरीके से जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद अभय अपने वैनिटी में गये और अपने स्पॉट ब्वॉय को तलाशने लगे। लेकिन चूंकि लंच का समय था उनका स्पॉट ब्वॉय भी लंच के लिए गया था। अभय अपने स्पॉट ब्वॉय को डांटने लगे।
यह पहली बार था जब अभय इस तरह मिसबिहेव कर रहे थे। लोगों का मानना है कि अभय पहले से ही फिल्म 'चक्रव्यूह' को लेकर बहुत खुश नहीं थे और जब ऐसे प्रश्न मीडिया से प्रश्न पूछे जाने लगे तो वे बिल्कुल आग बबूला हो गये।
खबर तो यह भी है कि अब अभय ने तय किया है कि वह प्रकाश झा की फिल्म के अगले किसी भी इवेंट में शामिल नहीं होंगे।