फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर की इस बात से खफा हो सकते हैं सलमान खान

Tue, 17 Mar 2015 02:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान ने सलमान खान की फिल्मों को लेकर एक ऐसी बात कह दी है जिसके बारे में पता चलने पर शायद सलमान खान खफा हो जाएं।
विज्ञापन


आमिर खान ने कहा है कि वह सलमान खान जैसी फिल्में नहीं कर सकते। हाल ही में पचास साल के हो चुके आमिर से जब यह पूछा गया कि वह तीनों खानों (आमिर, शाहरुख और सलमान) में खुद को कहां पाते हैं तो आमिर का कहना था वह जिस जगह पर हैं वहीं पर संतुष्ट हैं।

उम्र की इस दहलीज पर भी आमिर खान लगातार सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म पीके भारतीय इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ओवरसीज सहित फिल्म ने 400 करोड़ का कारोबार करने का अनोखा रिकार्ड बनाया है। इससे पहले उनकी फिल्म धूम3 ने 300 करोड़ कमाए थे।

आमिर से यह पूछा गया कि क्या वह वैसी फिल्में करना पसंद करेंगे जैसी सलमान खान करते हैं। इस पर आमिर ने साफतौर पर न कर दिया। हालांकि आमिर ने कहा कि सलमान की फिल्में काफी मनोरंजक होती हैं। उनकी फिल्म दबंग में सलमान का नाच शानदार था। लेकिन फिर भी वह ऐसी फिल्में नहीं कर सकते।

आमिर  ने कहा वह जहां पर हैं वहीं खुश हैं और अपनी जिंदगी का पूरा मजा ले रहे हैं। आमिर ने दबंग में सलमान के बेल्ट डांस की जमकर तारीफी की। आमिर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म दंगल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में आमिर एक उम्रदराज पहलवान का किरदार निभा रहे हैं जिसमें वह दो जवान बेटियों के पिता बने हैं। लगता है आमिर अभी और भी कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को देने का पूरा मन बना चुके हैं।

वैसे आमिर, सलमान और शाहरुख कुछ हद तक उन हॉलीवुड हस्तियों के करीब आ गए हैं जो पचास के बाद भी जमकर सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें