फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष: एक्टर के जबरा फैन निकले अमिताभ बच्चन, याद किया 'शमिताभ' का अनुभव; कहा- उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात

Fri, 20 Nov 2026 03:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • धनुष की फिल्म 'ऑपरेशन मोल' की काफी चर्चा है।
  • सोशल मीडिया पर इसे मिलेजुले रिव्यू मिल रहे हैं। दोपहर के बाद तक इसने अच्छी कमाई की है।
  • इस बीच अमिताभ बच्चन ने अपने साथी कलाकार की काफी तारीफ की है।
विज्ञापन
धनुष, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनुष अपनी नई फिल्म 'ऑपरेशन मोल' (ओम) को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन ने धनुष की तारीफ की है। 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक हालिया प्रोमो में, अमिताभ बच्चन ने एक कंटेस्टेंट से धनुष के बारे में बात की और 2015 की फिल्म 'शमिताभ' में उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया।
विज्ञापन
Trending Videos

फैन ने की धनुष की बात
प्रोमो में दिखाया गया है कि जब कंटेस्टेंट ने बताया कि वह धनुष के बहुत बड़े फैन हैं, तो बिग बी ने तुरंत कहा, 'आपने कहा कि आप धनुष के बहुत बड़े फैन हैं और हम दोनों में एक बात कॉमन है। मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं।' इसके बाद कंटेस्टेंट ने कहा कि उसे बिग बी से जलन हो रही है क्योंकि उन्हें धनुष के साथ बातचीत करने और काम करने का मौका मिला।

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष को लेकर क्या बोले अमिताभ?
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बिग बी ने धनुष के साथ काम करने को याद किया और कहा, 'सच कहूं तो, वह एक असाधारण कलाकार हैं। उन्हें कोई भी रोल करने के लिए कहिए, वह पूरी तरह से उसमें डूब जाते हैं। वह एक बहुत अच्छे डांसर भी हैं। मुझे 'शमिताभ' में उनके साथ काम करने का मौका मिला, जो मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात थी। मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना था और काफी कुछ जानता भी था, लेकिन फिर मैं उनसे मिला, उनके साथ काम किया और उनका काम देखा। सच में वह एक असाधारण कलाकार हैं।'

फिल्म 'शमिताभ' में अमिताभ बच्चन और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
'शमिताभ' के बारे में जानकारी
बता दें कि धनुष और अमिताभ बच्चन ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'शमिताभ' में काम किया था। फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि एक मूक अभिनेता के अभिनय और एक दमदार आवाज वाले कलाकार के स्वर को मिलाकर एक नया सितारा 'शमिताभ' बनाया जाता है। इसमें अमिताभ बच्चन एक खास तकनीक के जरिए धनुष को आवाज देते हैं।
विज्ञापन

ओम - फोटो : सोशल मीडिया
'ओम' के बारे में जानकारी
  • 'ऑपरेशन मोल' का निर्देशन और लेखन राजकुमार पेरीसामी ने किया है।
  • इसमें धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला जैसे कलाकार हैं।
  • सोशल मीडिया पर फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिल रहे हैं।
  • खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.29 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें