हाल ही में करण जौहर और करीना कपूर इस फिल्म से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' के यादगार किस्सों को याद किया। इस दौरान करण ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरानी के साथ हंसने लगे।
9 घंटे तक रोने के बाद पूछा ऐसा सवाल
हाल ही में K3G की यादों को ताजा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। कार्यक्रम के दौरान एंकर ने उनसे पूछा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी सबसे यादगार याद कौन सी है? इस पर करण ने करीना कपूर से जुड़ा एक किस्सा सुनाया।
करण जौहर ने बताया कि फिल्म के अंतिम संस्कार वाले सीन की शूटिंग के दौरान करीना कपूर करीब 9 घंटे तक रोती रहीं। हालांकि, इतनी देर तक भावुक सीन करने के बाद करीना ने करण से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
करण ने इस किस्से को याद करते हुए बताया कि करीना ने पूरे नौ घंटे तक अंतिम संस्कार के सीन के लिए रोने की एक्टिंग की और इसके बाद उन्होंने पूछा कि 'कौन मरा है।' करण का यह किस्सा सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े।
देखें वीडियो-