फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: 'गदर 2' से अमीषा पटेल को हैं ढेरों उम्मीदें, पैपराजी के सामने मन की बात कहती नजर आईं एक्ट्रेस

Tue, 11 Apr 2023 03:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमीषा पटेल को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लैक कलर के आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं।
विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार काफी खूबसूरती से अदा किया था। सनी देओल की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की दूसरी कड़ी इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है। अमीषा पटेल 'गदर 2' का भी हिस्सा हैं और इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। एक्ट्रेस को फिल्म से कितनी उम्मीदें हैं, इसकी एक बानगी हाल ही में देखने को मिली।

विज्ञापन

Shilpa Shetty: रिचर्ड गेरे किस मामले में शिल्पा शेट्टी को राहत, अदालत ने कहा- एक्ट्रेस इसमें भागीदार नहीं

छिपाए नहीं छिपी खुशी
अमीषा पटेल को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। ब्लैक कलर के आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे फिल्म 'गदर 2' को लेकर बात की, जिसके बाद अमीषा किसी बच्चे की तरह उत्साहित हो गईं और उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी तैर आई। 
विज्ञापन

Arjun Kapoor: छोटी अनीशा का सहारा बने अर्जुन कपूर, क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए 18 साल तक उठाएंगे खर्चा
विज्ञापन



तारा सिंह का किया जिक्र
विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें पैपराजी अमीषा पटेल से पूछते नजर आ रहे हैं, 'क्या बात है अमीषा जी! गदर 2 का इंतजार है। वापस आपको देखना है सकीना के रूप में।' इस पर अमीषा ने पूछा, 'और तारा सिंह को?' पैपराजी ने कहा, 'उनको तो देखेंगे ही। पर आपको स्पेशली देखेंगे।' अमीषा ने शुक्रिया अदा करते हुए पूछा, 'क्या उम्मीद हैं फिल्म से?' इस पर पैपराजी ने कहा, ' उम्मीद तो है... हिट है। ब्लॉकबस्टर है।'

फिटनेस के दीवाने हुए फैंस
अमीषा पटेल का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस उम्र में भी एक्ट्रेस बेहद फिट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस अमीषा की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अमीषा पटेल किसी से कम नहीं हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये और मलाइका एक-दूसरे को बराबर टक्कर दे रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का तो हमें भी बेसब्री से इंतजार है।'
Vivek Agnihotri: आरोपों से बरी होने पर छलका विवेक अग्निहोत्री का दर्द, मीडिया समेत राजनीतिक दल पर साधा निशाना
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें