फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीषा पटेल ने सनी देओल और बॉबी के बीच बताया बड़ा फर्क, 'हमराज' और 'गदर 2' का सुनाया दिलचस्प किस्सा

Tue, 07 Jul 2026 01:09 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ameesha Patel: अमीषा पटेल हाल ही में डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में नजर आईं। जहां उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर भाई सनी देओल और बॉबी देओल के स्वभाव के बारे में खुलकर बात की। 
विज्ञापन
सनी देओल, अमीषा पटेल और बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में बॉलीवुड के दो मशहूर भाई, सनी देओल और बॉबी देओल के स्वभाव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने दोनों भाइयों के स्वभाव को एक-दूसरे से बिल्कुल अलग बताया है। इसके साथ ही अमीषा ने फिल्म 'हमराज' और 'गदर 2' का एक किस्सा भी बताया।
विज्ञापन

सनी देओल और बॉबी देओल में क्या फर्क है?
हाल ही में अमीषा डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' में नजर आईं। इस शो के दौरान अमीषा ने सनी और बॉबी के साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा किया। 

आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, अमीषा ने बताया कि सनी देओल स्वभाव से बहुत शर्मीले और शांत हैं, लेकिन उनके साथ वह खुलकर बात करते थे। वह बहुत केयरिंग और प्रोटेक्टिव हैं। अगर शूटिंग पर कोई समस्या होती, तो सनी हमेशा उनके आगे ढाल बनकर खड़े हो जाते थे। 'गदर' फिल्म की सफलता के पीछे यह भी एक बड़ी वजह थी।

बॉबी देओल को लेकर कही यह बात
अमीषा ने बॉबी देओल को सनी से बिल्कुल अलग इंसान बताया। अमीषा ने कहा बॉबी बहुत बिंदास और पार्टियों के शौकीन हैं। वह सेट पर मजाक करते रहते थे और काम को लेकर बहुत रिलैक्स्ड रहते थे।

'हमराज' की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा
अमीषा ने साल 2002 में आई फिल्म 'हमराज' की शूटिंग का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। जयपुर के एक किले में जब वह बॉबी देओल के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब 'गदर' फिल्म की लोकप्रियता की वजह से एक अजीब घटना हुई। 

अमीषा ने कहा, 'जैसे ही क्लाइमैक्स सीन में बॉबी को मुझे गले लगाया, वहां मौजूद भीड़ चिल्लाने लगी, 'इसे छोड़ दो, यह तुम्हारे भाई की (तारा सिंह की) पत्नी है। वह इसे पाकिस्तान से वापस लाए हैं, इसे मत छुओ।' इसके बाद मेकर्स और स्टार्स को भीड़ को समझाना पड़ा कि यह सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग है, जिसके बाद जाकर सीन पूरा हो सका।
विज्ञापन

देओल के साथ काम करने को लेकर अमीषा की राय?
अमीषा पटेल ने कहा कि देओल परिवार के साथ काम करना हमेशा से उनके लिए बेहद खुशी की बात रही है। अमीषा पटेल को आखिरी बार साल 2023 की सुपरहिट फिल्म 'गदर 2' में 'सकीना' के किरदार में देखा गया था, जिसमें उनके साथ एक बार फिर सनी देओल नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का पहला गाना 'जुनून' हुआ रिलीज, गायक सुबोध शर्मा ने दी अपनी आवाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें