फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: 'गदर' की मेकिंग के दौरान जमकर हुआ था अमीषा-अनिल शर्मा का झगड़ा, नहीं हुई थी कई दिन बात

Sat, 26 Aug 2023 04:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने निर्देशक-प्रोड्यूसर अनिल शर्मा पर चंडीगढ़ शूटिंग शेड्यूल के दौरान सेट पर मिसमैनेजमेंट के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अमीषा पटेल फिल्म 'गदर 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं। जबर्दस्त कमाई कर रही इस फिल्म की सफलता के जश्न में कई पार्टी हो चुकी हैं। 'गदर: एक प्रेम कथा' की इस दूसरी किश्त में करीब 22 साल बाद अमीषा पटेल फिर से सकीना के रोल में नजर आई हैं। 'गदर 2' इन दिनों भले ही अपने कलेक्शन और सक्सेस की वजह से चर्चा में है। मगर, इससे पहले कुछ और वजहों से भी रही। अमीषा पटेल ने निर्देशक अनिल शर्मा पर आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


अमीषा ने लगाए थे आरोप
फिल्म की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने निर्देशक-प्रोड्यूसर अनिल शर्मा पर चंडीगढ़ शूटिंग शेड्यूल के दौरान सेट पर मिसमैनेजमेंट के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के तुरंत बाद अनिल शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी और एक्ट्रेस को अपने प्रोडक्शन हाउस को फेमस बनाने के लिए शुक्रिया अदा किया था। अब हाल ही में अमीषा ने उस मसले पर चुप्पी तोड़ी है।
Ayushmann Khurrana: 'ड्रीम गर्ल 2' बनी आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर, एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया
विज्ञापन


अनिल शर्मा ने मांगी थी माफी
अमीषा पटेल ने कहा कि 'उसके बाद अनिल शर्मा ने उनका शुक्रिया अदा किया था और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। सेट पर प्रबंधन खराब था। तमाम लोगों ने मेरे से उस बारे में पूछा था, इसलिए मुझे उन्हें सच बताना पड़ा। मैं झूठ नहीं बोल सकती थी, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलती'। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या अब उनमें समझौता हो गया है? इस पर अमीषा ने कहा, 'अनिल शर्मा और मेरे बीच लव-हेट और पिता-बेटी जैसा रिश्ता है'।
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: ' उनके साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं', जान्हवी कपूर ने बताया Jr NTR संग काम करने का अनुभव

गदर 2 के वक्त भी हुआ था झगड़ा
अमीषा पटेल ने कहा, 'अगर हम सुबह को झगड़ा करते हैं तो शाम को अनिल शर्मा कॉल करते हैं और मेरे साथ हुए विवाद को सुलझा लेते हैं। हमारे बीच इस तरह का रिश्ता है। हमारे बीच इस तरह का समीकरण हमेशा रहेगा। कहीं न कहीं वह ये भी जानते हैं कि अगर वह 'गदर 3' बनाने का प्लान करते हैं तो सकीना के बिना उसे नहीं बना पाएंगे, क्योंकि दर्शक उसे पसंद नहीं करेंगे। अमीषा ने आगे कहा, 'हमने 'गदर: एक प्रेम कथा' के वक्त भी झगड़ा किया था, महीनों हमारे बीच बात नहीं हुई थी। उन्होंने अपने असिस्टेंट डायरेक्टर के जरिए मेरे पास मैसेज भेजे। 'सकीना जी को बोलो शॉट रेडी है'। तो हमारे बीच इस तरह की बातें चलती रहती हैं।
KBC 15: अंधविश्वासी हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन? 'केबीसी 15' में बिग बी ने किया सच का खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें