फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा ने सलमान के सिर फोड़ा 'ये है जलवा' फ्लॉप होने का ठीकरा, 'हिट एंड रन' केस को बताया वजह

Tue, 22 Aug 2023 11:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गदर 2' फेम अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में 2002 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'ये है जलवा' के खराब प्रदर्शन पर अपने विचार प्रकट किए हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
अमीषा पटेल, ये है जलवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीषा पटेल इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म ने 22 साल बाद आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। 'गदर 2' रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है, जिसकी वजह से फिल्म की स्टार कास्ट काफी खुश है। जहां एक तरफ फिल्म की सक्सेस पार्टी चल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ कलाकार इंटरव्यू देकर इससे जुड़े किस्से भी साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में 'गदर 2' की अभिनेत्री अमीषा पटेल ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'ये है जलवा' के फ्लॉप होने पर बात की है। 

विज्ञापन

क्यों फ्लॉप हुई थी 'ये है जलवा'?
'गदर 2' फेम अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में 2002 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'ये है जलवा' के खराब प्रदर्शन पर अपने विचार प्रकट किए हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही थी। अमीषा पटेल के अनुसार, डेविड धवन द्वारा निर्देशित 'ये है जलवा' में हिट होने की सारी खूबियां मौजूद थीं। लेकिन सलमान खान के 'हिट-एंड-रन' केस को लेकर की गई मीडिया कवरेज ने इसके प्रदर्शन पर ग्रहण लगा दिया था। 
Sham Kaushal: विक्की कौशल के पिता ने साझा किया SRK के साथ काम करने का अनुभव, डंकी को लेकर शाम ने खोले राज
विज्ञापन


रिलीज के बाद सलमान से हुआ हादसा
'ये है जलवा' 3 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी, लेकिन यह साल सलमान खान के लिए मुश्किलों भरा रहा था। 28 सितंबर 2002 को, उनकी कार मुंबई में एक बेकरी से टकरा गई थी, जिसके बाद फुटपाथ पर सो रहे लोगों की मौत हो गई थी। कुछ लोग बुरी तरह से घायल भी हो गए थे, जिसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुरुआत में गैर इरादतन हत्या के आरोपों का सामना करने के बाद, अभिनेता की कानूनी परेशानियों ने फिल्म के लिए दिक्कतें खड़ी कर दी थीं।
विज्ञापन

Rakhi Sawant: आदिल के बाद राखी सावंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उड़ाई पूर्व पति की धज्जियां, लगाए कई संगीन आरोप

अमीषा ने रखे अपने विचार
अमीषा ने कहा, 'ये है जलवा डेविड धवन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। सलमान कभी इतने हैंडसम नहीं दिखे, फिल्म का म्यूजिक और सब कुछ अच्छा था। लेकिन मुझे लगता है कि मीडिया द्वारा दी गई खबरों ने असर डाला था। इतना ही नहीं दर्शक अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में इस तरह के समाचार सुनने के लिए तैयार नहीं थे। सलमान से एक्सीडेंट तभी हुआ था इसलिए ये है जलवा किनारे हो गई थी। अगर दर्शक इसे देखने जाते... तो यह फिल्म वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करती।'
Sunny Deol: गदर 2 से पहले भी सनी देओल ने खूब छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के, लोगों को जमकर पसंद आई तारा की अदाकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें