विक्की ने कैसे चुनी अभिनय की राह
अमर उजाला संवाद में विक्की कौशल से पूछा गया क्या आपने कभी सोचा था कि आप अभिनेता बनेंगे। इस पर विक्की ने कहा मैं स्कूल, कॉलेज में स्टेज पर हमेशा सक्रिय था। मैं मैथ्स का स्टूडेंट था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई चल रही थी। हमें टीचर एक फैक्ट्री में ले गए, तब मुझे लगा कि यह मेरे लिए नहीं है। उससे पहले मैं कहता रहता था कि मैं कोर्स करूंगा, नौकरी करूंगा, तब मैंने पाया कि अभिनय में मुझे खुशी मिलती है। प्लान बी काम नहीं करता। अगर, किसी की यह सोच है कि एक्टिंग ही करनी है, तब ही इस फील्ड में आना चाहिए।
Samvad 2023: 'दूसरों को एवेंजर्स की जरूरत, हमारे पास पहले से ही ऐसी हस्तियां', देशभक्ति फिल्मों पर बोले विक्की
कैसा रहा शुरुआती करियर
अमर उजाला संवाद में विक्की कौशल से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें कोई फिल्म बिना ऑडिशन दिए मिली है या कभी उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया है। इस पर विक्की ने कहा कि बिना ऑडिशन के मुझे 2018 में 'मनमर्जियां' में रोल मिला था, बाकी सारी फिल्में मुझे ऑडिशन देकर ही मिली हैं। मैं 10 में अगर चुना गया तो 10 हजार मौकों पर रिजेक्ट हुआ। बॉलीवुड में फिल्मों के लिए दिए गए ऑडिशन में रिजेक्ट होने की बात पर विक्की ने अपना मशहूर डायलॉग बोला। उन्होंने कहा, 'ये दुख काहे खत्म नहीं होता बे।'
Bollywood Films: ए सर्टिफिकेकट के बावजूद इन फिल्मों ने गाड़े सफलता के झंडे, 'एनिमल' भी रचेगी इतिहास?
बॉलीवुड में मसान से लेकर अब तक के सफर पर बोले विक्की
विक्की कौशल से पूछा गया कि 'मसान' से अब तक का सफर कैसा रहा? कब लगा कि अब जगह बना ली है? इस पर विक्की ने कहा कि मैं हर फिल्म के बाद यह सोचता हूं कि क्या मैंने जगह बना ली है। इस फिल्म से पहले भी मैं डरा हुआ हूं। मुझे अब तक ऐसा नहीं लगता कि मैं जगह बना चुका हूं। हालांकि, अच्छा तो लगता है। पहले काम ढूंढ रहे थे। मेरे दोस्तों की नौकरियां अच्छी लग रही थीं। वॉट्सएप ग्रुप पर सबकी नई कारों के साथ तस्वीरें आती थीं, तब मैं बसों और रिक्शा में सफर करता था। तब एक बार लगा कि सही तो कर रहा हूं ना? लेकिन बाद में आत्मविश्वास बढ़ता गया। शुरुआत में हम दोस्तों, परिवारों से उम्मीद करते हैं कि वे हमारे काम को कैसे लेंगे। धीरे-धीरे खुद पता चलने लगता है कि हमने ठीक काम किया है या नहीं। अब दूसरे लोगों के साथ-साथ खुद की संतुष्टि भी मायने रखती है।
Vicky Kaushal: विक्की कौशल का फैशन सेंस पसंद नहीं करती हैं कटरीना कैफ, बोले- जोकर से कर देती हैं मेरी तुलना