पुरुषों की वजह से महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी
अमाल ने डियर वूमेन हेडिंग के साथ एक और तस्वीर भी शेयर की। इसमें उन्होंने कहा कि पुरुषों की वजह से महिलाओं को पीढ़ियों से परेशानी झेलनी पड़ी है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे अफसोस है और पुरुषों के प्रति आप सभी के मन में जो गुस्सा है, मैं उसका समर्थन करता हूं।
गुस्सा उन पुरुषों पर निकाला जाना चाहिए जो महिलाओं पर ज़ुल्म करते हैं। हर चीज को 'टॉक्सिक' करार देना और जिम्मेदारी न लेना ही वह वजह है जिससे हम असली संकेतों को नहीं देख पाते। यह आदमी इसके लायक नहीं था, उसकी मुस्कान और उसकी आंखों को देखो और केतन अग्रवाल बहुत ही साफ-दिल और प्यारे इंसान लग रहे थे।’
केतन अग्रवाल मौत मामला
- फोटो : सोशल मीडिया