क्या है ‘अल्फा’ की कहानी?
- फिल्म की कहानी YRF स्पाई यूनिवर्स से जुड़ी हुई है। इसमें आलिया भट्ट R&AW एजेंट सीता के किरदार में हैं।
- सीता एक बेहद काबिल एजेंट है, जिसे आगे चलकर अल्फा सोल्जर बनने की ट्रेनिंग दी जाती है।
- वहीं शरवरी फिल्म में दुर्गा कौल का किरदार निभा रही हैं, जो सीता की अलग रह रही जुड़वां बहन है।
- दोनों की जिंदगी एक खतरनाक मिशन के दौरान आपस में जुड़ती है।
बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं हिस्सा
फिल्म में बॉबी देओल विलेन कर्नल फतेह सिंह लखावत के रोल में नजर आते हैं। उसका एक शक्तिशाली सीरम ‘अल्फा’ से जुड़ा प्रयोग कहानी को आगे बढ़ाता है। सीता का अपहरण कर उसे अपने नियंत्रण में रखा जाता है और धीरे-धीरे उसे एक सुपर-सोल्जर में बदल दिया जाता है।
फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन के ‘वॉर’ वाले किरदार कबीर का भी कैमियो देखने को मिलता है। अब फिल्म 28 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी, ऐसे में जिन दर्शकों ने इसे थिएटर में नहीं देखा, उनके पास इसे घर बैठे देखने का मौका है।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र साइबर सेल को लेकर समय रैना ने किया ऐसा मजाक, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी