फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KISSIK Song: 'ऊ अंटावा' से चार कदम आगे साबित होगा श्रीलीला का 'किसिक' सॉन्ग, टीजर देखकर हो जाएंगे बेकरार

Sat, 23 Nov 2024 01:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa-2 Movie KISSIK Song: साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा' के 'ऊ अंटावा' गाने पर सामंथा रुथ जब थिरकीं तो दर्शक देखते रह गए। गाना जबर्दस्त हिट हुआ। अब फिल्म के अगले भाग में सामंथा की जगह श्रीलाला आइटम नंबर करने वाली हैं, जिसका टीजर आज रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
KISSIK Song - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा-2' की रिलीज को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में लग जाएगी। उससे पहले फिल्म के लिए बेकरार फैंस को एक सरप्राइज मिलने वाला है। इस फिल्म का गाना 'किसिक' रिलीज होने वाला है। आज शनिवार को इस गाने का टीजर जारी हुआ है। यह गाना अल्लू अर्जुन और श्रीलाला पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन

कल इस समय रिलीज होगा गाना
फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' में अल्लू अर्जुन के एक्शन और स्वैग और डीएसपी के संगीत के अलावा जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है श्रीलाला का आइटम नंबर। साल 2021 में आई 'पुष्पा' में सामंथा के 'ऊ अंटावा' पर डांस किया था। यह जबर्दस्त हिट हुआ। दूसरी पार्ट में सामंथा की जगह श्रीलाला आइटम नंबर पेश करने जा रही हैं। वे 'किसिक' गाने पर अल्लू अर्जुन के साथ थिरकती दिखेंगी। 

टीजर देखकर क्रेजी हुए फैंस
आज 'किसिक' गाने का टीजर जारी हो गया है। यह गाना कल रविवार को रिलीज होने वाला है और समय है शाम 7 बजकर दो मिनट। अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर टीजर जारी किया है। टीजर देखकर फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं। इस चार्टबस्टर सॉन्ग का दर्शक इंतजार कर रहे हैं। टीजर में श्रीलाला की झलक दिखी है। वह बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं। 
Konkona Sen: कॉमेडी फिल्म में काम करेंगी कोंकणा सेन, निर्माता अनु वैद्यनाथन ने अभिनेत्री के लिए कही ये बात
विज्ञापन

डीएसपी के संगीत पर थिरकेंगे अल्लू-श्रीलाला
'किसिक' गाने में डीएसपी के संगीत पर श्रीलाला और अल्लू अर्जुन का धमाकेदार डांस होगा। यूजर्स टीजर पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बीट है, यह गाना आग लगा देगा'। एक यूजर ने लिखा, 'एक ट्रेंडिंग सॉन्ग आने वाला है'।  'पुष्पा 2' फिल्म 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जा रहा है। 
Yeh Kaali Kaali Ankhein Season 2 Review: टीवी धारावाहिक सी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज, गुरमीत ने बनाया बड़ा गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें