फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्रेम मोल लिया: आयुष्मान-राजकुमार ने साथ किया जमकर डांस, फैंस को आई 'बरेली की बर्फी' की याद; देखें वीडियो

Wed, 04 Nov 2026 06:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की दिवाली इस बार फैंस के लिए थोड़ी खास रही। 
  • दोनों कलाकारों ने मुंबई में आयोजित एक दिवाली पार्टी में साथ डांस किया। 
  • दोनों को एक साथ डांस करते देख फैंस को उनकी 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' की याद आ गई।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने मुंबई में अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी। इस दौरान दोनों एक्टर्स एक साथ डांस फ्लोर पर नजर आए। उन्होंने आयुष्मान की आने वाली फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रैक पर जमकर डांस किया।
विज्ञापन


क्या है वीडियो में खास?
आयुष्मान ने इस डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दोनों कलाकार साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और एक्टर अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी उन्हें चीयर करते नजर आए। कुछ ही देर में ये तीनों भी डांस में शामिल हो गए और पार्टी का माहौल और भी शानदार हो गया।
Trending Videos

बरेली की बर्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को आई 'बरेली की बर्फी' की याद
वीडियो में आयुष्मान और राजकुमार एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए डांस करते दिख रहे हैं। दोनों को साथ देखकर फैंस को उनकी फिल्म 'बरेली की बर्फी' की याद आ गई। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

देखें वीडियो-
विज्ञापन

दिवाली पार्टी में पहुंचे ये सितारे
आयुष्मान और ताहिरा की इस दिवाली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-पहचाने चेहरे शामिल हुए। इस पार्टी में भूषण कुमार, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता, अमर कौशिक, सारा अली खान, आकाश कौशिक और अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। सभी ने मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों; जानें फिल्म का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें