आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को देखा है और इसपर अपना रिएक्शन दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' आठ मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बीते चार दिनों में 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। निर्देशक लव रंजन की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन
'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए आलिया ने शेयर किया पोस्ट
वहीं, अब आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म को देखा है और इसपर अपना रिएक्शन दिया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। शेयर किए फोटो में वह टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसपर 'तू झूठी मैं मक्कार' लिखा है। इस तस्वीर में आलिया अपने डिंपल दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'सबसे प्यारी झूठी और सबसे प्यारे मक्कार के साथ फिल्मों में इतना प्यारा समय मिला है।' इसके लिए बधाई।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'रॉकी रॉनी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ एक बार नजर आएंगी। इसके बाद उन्हे फिल्म 'जी ले जरा में' प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ देखा जा सकता है। वहीं, आलिया साल 2023 में फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में भी कदम रखने जा रहीं हैं।