फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'तू झूठी मैं मक्कार' की सफलता से खुश हैं आलिया भट्ट, खास अंदाज में दी रणबीर और श्रद्धा को बधाई

Tue, 14 Mar 2023 07:02 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब इस पर अभिनेता की पत्नी आलिया भट्ट ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब रणबीर की पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म के लिए अपना रिव्यू साझा किया है। इन दिनों आलिया अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कश्मीर में शेड्यूल पूरा करने के बाद वह मुंबई वापस आई हैं और उन्होंने फिल्म देखी। अब सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने फिल्म और फिल्म की टीम के काम को सराहा है।

विज्ञापन

रणबीर कपूर आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सेल्फी साझा की, जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में अभिनेत्री सफेद टी शर्ट पहनी हुई नजर आईं, जिस पर फिल्म का नाम 'तू झूठी मैं मक्कार' लिखा हुआ था। नो मेकअप लुक में वह स्टनिंग लग रही थीं। तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सबसे प्यारी झूठी श्रद्धा और सबसे प्यारा मक्कार रणबीर और टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। अब फैंस अभिनेत्री की तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
Oscars 2023: ए आर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : social media
वही बात करें आलिया भट्ट के काम के बारे में तो हाल ही में उन्होंने कश्मीर में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने की शूटिंग पूरी की है। वह अपनी बेटी राहा को अपने साथ ले गई थीं, क्योंकि रणबीर अपनी फिल्म के प्रचार में व्यस्त थे। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Aditi Rao Hydari : सिद्धार्थ के साथ डेटिंग की अफवाहों पर अदिति का बड़ा खुलासा, बोलीं- कुछ चीजें पवित्र हैं
विज्ञापन

पठान-तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में तो यह आठ मार्च होली के अवसर पर रिलीज हुई थी। पहले दिन फिल्म ने शानदार कमाई की, जो अब तक जारी है। दर्शकों की ओर से फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 15.73 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में हैं।
Yami Gautam Post: पति आदित्य धर के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं यामी गौतम, तस्वीर शेयर कर यूं दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें