फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khushalii Kumar: खुशाली कुमार के हाथ लगी नई फिल्म, इस किताब पर है आधारित

Tue, 14 Mar 2023 03:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म में खुशाली तारा का किरदार अदा करती दिखेंगी, जो कि एक बेहद मजबूत लड़की है।
विज्ञापन
खुशाली कुमार-मिलिंद सोमन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री खुशाली कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को जल्द ही एक शानदार फिल्म में अभिनय करते देख सकेंगे। बता दें कि खुशाली ने एक नई फिल्म साइन की है। यह फिल्म बीना नायक की चर्चित किताब 'स्टारफिश पिकल' पर आधारित होगी। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अखिलेश  जायसवाल के कंधों पर है। खुशाली के अलावा फिल्म में मिलिंद सोमन, एहान भट और तुषार खन्ना भी अहम रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन

खुशाली कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खोताखोर के जीवन पर है आधारित
इस फिल्म में दर्शकों को माल्टा की खूबसूरत और आकर्षक जगहों का दीदार करने का मौका मिलेगा। बता दें कि बीना नायक की यह किताब एक कुशल गोताखोर तारा सलगांवकर की जिंदगी के इर्द-गिर्द है। तारा अपने आसपास के सभी लोगों के लिए एक रहस्य है। यह फिल्म दर्शकों को पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया की सैर पर ले जाएगी।
Samantha Ruth Prabhu: 'शाकुंतलम' की फाइनल कॉपी देख भावुक हुईं सामंथा, बोलीं- यह फिल्म हमेशा मेरे करीब रहेगी

खुशाली कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मजबूत लड़की का किरदार अदा करेंगी खुशाली
फिल्म में खुशाली तारा का किरदार अदा करती दिखेंगी, जो कि एक बेहद मजबूत लड़की है। तारा का एक बुरा अतीत है। वह उससे बाहर निकलने की कोशिश करती है, इस कड़ी में तमाम सामाजिक परंपरराओं और वर्जनाओं को तोड़ती नजर आती है। तारा की जिंदगी तब एक नया मोड़ लेती है, जब उसकी मुलाकात गुरुजी से होती है। बता दें कि फिल्म में गुरुजी के रोल में मिलिंद सोमन नजर आएंगे।
Kapil-SRK: शाहरुख खान ने कपिल शर्मा से 'ड्रग्स' को लेकर पूछ दिया ऐसा सवाल, सुर्खियों में कॉमेडियन का जवाब
विज्ञापन

खुशाली कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जल्द शुरू होगा काम
गुरुजी से मिलने के बाद तारा की जिंदगी नई करवट लेती है और पूरी तरह बदल जाती है। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म पर मकेर्स जल्दी काम शुरू करेंगे। फिलहाल फिल्म के सितारे तैयारियों में जुट गए हैं और डाइविंग स्कूल में स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं।
Amitabh Bachchan: मुश्किल वक्त में बिग बी को फिर याद आए बाबूजी? कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें