क्यूट अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से भी एक हैं। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े कलाकारों के साथ काम भी किया है। वहीं, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का क्रेज देखते ही बनता है। आलिया भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं। वो तस्वीर, वीडियोज और लाइव सेशन के माध्यम से यूजर्स का मनोरंजन करती रहती हैं। तभी तो एक्ट्रेस कोई भी पोस्ट करती हैं तो वो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है और लाखों लाइक्स भी मिलते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री आजकल अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रह रही हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वो समुद्र किनारे चिल करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में आलिया भट्ट पीले कलर की प्रिंटेड शॉर्ट्स ड्रेस के साथ व्हाइट फ्लोरल हैट लगाए पोज देती नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें वो बेहद क्यूट दिख रही हैं। इस फोटो में वो कैमरे की ओर देखते हुए पोज देती दिख रही हैं।