आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। बीते साल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। एक्ट्रेस अपनी बेटी के संबंध में भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ साझा करती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने अपना रविवार बेटी राहा को डेडिकेट किया है।