फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir-Alia Wedding: अपनी शादी में इस रंग का लहंगा पहनेंगी आलिया भट्ट, खास होगी 'रणबेलिया' की वेडिंग थीम

Sun, 10 Apr 2022 11:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रणबीर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी हर अपडेट लोगों के बीच वायरल हो रही है। हाल ही में खबर आई है कि आलिया भट्ट की शादी का लहंगा वेडिंग थीम से जुड़ा होगा। वेडिंग थीम भी बहुत खास होने वाली है।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रणबीर और आलिया की शादी की सारी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी से पहले कृष्णा राज बंगले को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इसी बीच रविवार को शादी से पहले आलिया को उनके जुहू वाले घर के बाहर स्पॉट किया जा चुका है। रणबीर के वास्तु वाले घर को शादी के लिए पूरी तरह से सजाया जा रहा है। शादी के फंक्शन वहीं होने वाले हैं। इसके अलावा दोनों ने अपने ग्रैंड रिसेप्शन के लिए मुंबई के होटल ताज का भी चुनाव कर लिया है। अब बारी आती है शादी की थीम की। खबरों के मुताबिक शादी की थीम को लेकर भी एक रिपोर्ट सामने आ रही है।

विज्ञापन


इस रंग का होगा आलिया का लहंगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाकारा ने अपनी शादी का जोड़ा सब्यसाची मुखर्जी और मनीष मल्होत्रा से डिजाइन करवाया है। सब्यसाची ने आलिया का लहंगा डिजाइन किया है, जबकि मनीष मल्होत्रा ने चुनरी तैयार की है। आलिया की शादी की थीम पेस्टल रंग की होने वाली है, इसलिए उनकी शादी का जोड़ा भी पेस्टल कलर का ही होगा। रणबीर का परिवार तो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं कर रहा है, लेकिन आलिया के परिवार की तरफ से शादी की तारीख की घोषणा कर दी गई है।

'केसरिया' का टीजर रिलीज
फिलहाल रणबीर और आलिया शादी से पहले अपनी शूटिंग खत्म करने में लगे हुए हैं। रणबीर कपूर को भी श्रद्धा कपूर के साथ गाने की शूटिंग करते हुए देखा जा चुका है। रणबीर और आलिया जल्दी ही एकसाथ अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। आज फिल्म का एक नया पोस्टर और 'केसरिया' का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है
विज्ञापन


इस दिन होगी शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी खुश और उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 14 से 17 अप्रैल तक दोनों की शादी के फंक्शन होने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें