फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawaal: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग हुई शुरू, अगले साल होगी रिलीज

Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन पहली बार बड़े पर्दे पर जान्हवी कपूर के साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बवाल’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भी लखनऊ में शुरू हो चुकी है। वहीं, फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
वरुण और जान्वही का बवाल की शूटिंग हुई शुरू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पहली बार बड़े पर्दे पर जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे। दोनों साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बवाल’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग भी लखनऊ में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके नितिश तिवारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग शूरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने फिल्म के क्लिपबोर्ड का फोटो शेयर किया है, जिस पर शुभ मुहूर्त लिखा हुआ है। फिल्म की शूटिंग 10 अप्रैल को लखनऊ में शुरू हो गई है।
 
कुछ समय पहले ही वरुण धवन ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर जानकारी दी थी कि फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जान्हवी और वरुण के किरदारों की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन

 
वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कियारा आडवाणी के साथ फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में और कृति सेनन के साथ फिल्म ‘भेड़िया’ में भी दिखाई देंगे। वहीं, जान्हवी कपूर ‘तख्त’ और ‘गुड लक जैरी’ में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें