फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia-Ranbir: बेटी पर प्यार लुटाते नजर आए आलिया-रणबीर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के घर नन्हे महमान का आगम हुआ है। बता दें कि 6 नवंबर को बेटी को जन्म देने के बाद से ही अभिनेत्री मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी खुश है। वह लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की बच्चे के साथ खेलते हुए एक तस्वीर वायरल होने लगी है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट बच्ची को दुलारती और रणबीर कपूर बच्चे को खिलाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है वायरल फोटो का सच?
कुछ फैन इस तस्वीर को साझा कर इसे रणबीर-आलिया की बेटी की पहली तस्वीर बता रहे हैं। वहीं, कुछ दावा कर रहे हैं कि यह पुरानी फोटो है। बता दें कि यह तस्वीर 14 अगस्त 2014 की है। आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर पोस्ट कर रिया खुराना को टैग किया था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस बच्ची के साथ आलिया खेलती नजर आ रही हैं वह उनकी दोस्त रिया खुराना की है।

यह भी पढ़ें: पाक अभिनेता यासिर हुसैन ने मांगा आलिया की बेटी का हाथ? कर डाला ऐसा पोस्ट, लोगों ने लगाई क्लास

आलिया-रणबीर ने कहा धन्यवाद
बता दें कि बीत दिन आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा कर लोगों के साथ अपने माता-पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। आलिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।' 

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

बेटी को देख ऐसा हुआ रणबीर का हाल
सूत्रों की माने तो पहली बार बेटी को गोद में लेने रणबीर कपूर रो पड़े। अभिनेता को भावुक होता देख हॉस्पिटल में मौजूद हर एक शख्स इमोशनल हो गया है। आलिया भट्ट की आंखों से भी आंसू बहने लगे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: एलन मस्क के सीईओ बनते ही अमेरिकी होस्ट ने छोड़ा ट्विटर, बताई यह वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें