फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul Preet Singh: बॉयफ्रेंड जैकी संग गुरुद्वारे पहुंचीं रकुल, जरूरतमंद को पैसे देकर जीता फैंस का दिल

Tue, 08 Nov 2022 12:48 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज यानी 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर रकुल प्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ मुंबई के सांताक्रूज गुरुद्वारे के बाहर स्पॉट हुई हैं। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
rakul preet singh ,jackky bhagnani - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम करके फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है। रकुल निर्माता जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं और अक्सर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुई नजर आती हैं। आज यानी 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर रकुल अपने बॉयफ्रेंड जैकी के साथ मुंबई के सांताक्रूज गुरुद्वारे के बाहर स्पॉट हुई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगवानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपल अपनी कार में बैठा हुआ है और गुरुद्वारे से अपने घर ही ओर जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में बैठी हुईं रकुल जरूरतमंद इंसान को पैसे दे रही हैं और उनके बगल में मौजूद जैकी के चेहरे पर लंबी स्माइल है। रकुल के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने व्हाइट एंड रेड कलर का प्रिंटेड सूट पहना हुआ है और जैकी व्हाइट कुर्ता में हैं।

यह भी पढ़ें:- Har Har Mahadev: फिल्म के खिलाफ भड़का मराठा संगठन, जानें पुणे और ठाणे में क्यों बंद कराई गई स्क्रीनिंग 

रकुल प्रीत सिंह ने बीते साल अपने जन्मदिन के खास मौके पर जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। जैकी भगवानी ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वह अपनी लेडी लव का हाथ थामे नजर आए थे। इस तस्वीर में दोनों का चेहरा तो नहीं दिख रहा था लेकिन जैकी भगनानी आसानी से पहचान में आ रह थे। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मजा नहीं है। सबसे खूबसूरत शख्सियत को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जो मेरे लिए दुनिया है। हैप्पी बर्थडे माई लव।' यह तस्वीर को रकुल ने भी अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर की थी।
विज्ञापन

हालांकि, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने जब से अपने रिश्ते का एलान किया है तब से ही सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं। फैंस दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन कपल ने इन रिपोर्ट्स पर अब तक चुप्पी नहीं तोड़ी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें