फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा महेश के 'बोल्ड' रास्तें पर चलीं आलिया

Thu, 21 Feb 2013 11:18 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश भट्ट हमेशा अपने बोल्ड और खुलेपन के लिए चर्चित रहे हैं। उनकी फिल्मों में भी बोल्डनेस का यह अंदाज दिखता रहा है। अब उनकी छोटी बिटिया आलिया भट्ट भी पापा के रास्तें पर चल पड़ी हैं। आलिया भट्ट पिछले दिनों एक कार्यक्रम में ऐसी पारदर्शी पोशाक पहन कर आयीं कि कि लोग हैरत से देखते रह गए।
विज्ञापन


लोग आलिया की उस बोल्ड पोशाक को देखकर इस बात का अंदाजा लगाने लगे कि कहीं आलिया भट्ट, भट्ट कैंप की बोल्ड फिल्मों का हिस्सा तो नहीं बनना चाहतीं। 'मर्डर 3' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची आलिया ने पारदर्शी गाउन पहन कर सबको चौंका दिया। सबको समझ में ही नहीं आ रहा था कि आलिया अपने इस हुलिये से साबित क्या करना चाहती हैं? क्या वो यह कहना चाह रही है कि वो भी जरूरत से ज्यादा हॉट और सेक्सी है और बोल्डनेस के मामले में किसी भी हद तक जा सकती है।

लोग यह भी कह रहे हैं कि आलिया भट्ट अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट की उस बात का जवाब दे रही थीं जिसमें पूजा ने कहा था कि आलिया अभी छोटी है उसे बोल्ड और गंभीर रोल नहीं दिए जा सकते। आलिया की इस पोशाक को पूजा ने कितना गौर किया या नहीं पर यह बात तय हैं कि आलिया जल्द ही भट्ट कैंप की बोल्ड फिल्मों का हिस्सा बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें