फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 निर्देशक मिलकर बना रहे 20 मिनट की 'बांबे टॉकीज'

Wed, 20 Feb 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर एक निर्देशक तीन घंटे की एक फिल्म को अकेले ही बनाता है। अब जरा सोचिए कि यदि एक फिल्म को एक नहीं चार निर्देशक मिलकर बनाएं तो वह फिल्म कितनी खूबसूरत और अलग होगी। ताज्जुब तो तब होगा जब यह फिल्म ढाई या तीन घंटे की न होकर महज 20 मिनट की हो।
विज्ञापन


जी हां, तो यह जान लीजिए कि निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने अपनी फिल्म 'बांबे टॉकीज' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को उनके साथ जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी भी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म भारत के 100 साल के सिनेमा को याद करेगी।

करन जौहर कहते हैं कि उन्होंने भारतीय सिनेमा में जुनून की वजह से उन्होंने यह फिल्म बनाई। फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' के रूप में भारतीय सिनेमा की सौंवी वर्षगांठ के अवसर पर तीन मई को फिल्म 'बांबे टॉकीज' प्रदर्शित होगी। यह अपने आप में एक तरह का रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन


रोमांटिक और पारिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर 40 वर्षीय करन जौहर कहते हैं कि वह मार धाड़ वाली फिल्मों का निर्देशन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "धर्मा प्रोडक्शन हर तरह की फिल्में बनाता है। लेकिन एक निर्देशक होने के नाते मुझे नहीं लगता कि मैं मार धाड़ वाली फिल्म बना सकता हूं या ऐसी कोई भी फिल्म जिसमें हिंसा हो।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें