जब हाल ही में आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रोमोशन के लिए 'झलक दिखला जा' के सेट पर पहुंची तो इस दौरान वह अपनी बहन पूजा भट्ट के पूर्व प्रेमी रणवीर शौरी को नजर अंदाज करती दिखी।
एक सूत्र के अनुसार, "आलिया सेट पर ही उपस्थित थी, और उन्होंने शो में 'सैटरडे सैटरडे' गाने पर परफॉर्म किया। कैमरे के सामने सभी चीजें बेहद सही चल रही थी। लेकिन पर्दे के पीछे आलिया ने रणवीर को पूरी तरह से नजर अंदाज किया।