फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'निजी संबंधों' पर खुलकर बोलीं आलिया भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब अपने और अर्जुन के रिश्तों पर आलिया भट्ट की भी प्रतिक्रिया आ गई है। आलिया भट्ट ने कहा है कि उनके और अर्जुन कपूर के बीच कोई लिंकअप नहीं है।
विज्ञापन


आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर हालिया प्रदर्शित फिल्म '2 स्टेट्स' में साथ-साथ दिखे थे। जब से दोनों ने साथ फिल्म काम करना शुरू किया था तभी से दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर फुसफुसाहट चल रही थी।

खंडन किया अपने अफेयर का

​अब आलिया ने उन खबरों का खंडन कर दिया है। उन्होंने ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ​'हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां​'​ के प्रमोशन के दौरान कहा​, "अर्जुन और उनके बीच कुछ भी नहीं है। आलिया ने कहा कि मैं जिस फिल्म में काम करती हूं। उसके हीरो के साथ मेरा नाम जोड़ दिया जाता है।​"
विज्ञापन

सभी नहीं हो सकते मेरे प्रेमी

​वह आगे कहती है, "मैं दस फिल्मों में काम करूंगी तो दस हीरो के साथ मेरा नाम जोड़ा जाएगा। अभी कुछ दिन पहले वरुण धवन के साथ भी मेरा नाम जोड़ा गया था। यह महज अफवाह है। पता नहीं क्यों मेरा नाम मेरे हर सह अभिनेता के साथ जोड़ दिया जाता है। यह कहीं से सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें