बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। आलिया की बेटी राहा कपूर को देखने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस कपल ने अभी तक फैंस को अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब आलिया को लेकर एक खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि आलिया ने सोशल मीडिया से अपने पति और सुपरस्टार रणबीर और बेटी राहा कपूर की तस्वीर को डिलीट कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
तस्वीर साझा करने के बाद तुरंत किया डिलीट
आलिया और रणबीर की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक रही है। शादी के सात महीने के बाद ही आलिया ने राहा को जन्म दिया था। कुछ समय पहले आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति रणबीर और बेटी राहा की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अब इस मामले में ट्विस्ट यह है कि इस तस्वीर को साझा करने के बाद तुरंत ही आलिया ने इसे डिलीट कर दिया था।
इंस्टाग्राम हैंडल पर दोबारा किया साझा
इस तस्वीर को डिलीट करने के बाद आलिया ने इसे दोबारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने इसके कैप्शन में लिखा है, 'मुझे लगता है कि 6 नंवबर से मैं एक अच्छी फोटोग्राफर बन गई हूं।' आलिया की यह हरकत किसी के भी समझ में नहीं आ रही है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। यही नहीं, आलिया की इस हरकत ने लोगों के काफी कंफ्यूज भी कर दिया है।
Samantha: 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में सामंथा ने की फेक एक्सेंट में बात! लहजा देखकर ट्रोल्स लगा रहे क्लास
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन देने से नहीं चूक रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आलिया ने ये फोटो पहले अपलोड की और बाद में डिलीट क्यों कर दी। खैर जो भी हो लेकिन तस्वीर काफी अच्छी थी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैडम लगता है पागल हो गई हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘पहले ही डिसाइड कर लेते की कौन सी फोटो अपलोड करनी है।’ वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी।
KKBKKJ: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है 'किसी का भाई किसी की जान'? साइन की करोड़ों की डील