आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरों के बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा है कि दोनों शादी के बाद अपने हनीमून पर भी नहीं जाएंगे। आइए इसकी वजह जानते हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं और इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया और रणबीर की शादी को लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। लेकिन इन सबके बीच अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि आलिया और रणबीर शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी महीने 14 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद दोनों हनीमून पर नहीं जाएंगे। दावा है कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के काम में काफी ज्यादा बिजी हैं और इसी वजह से वह दोनों शादी के बाद तुरंत काम पर लौट जाएंगे और अपने हनीमून को बाद के लिए टाल देंगे।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणबीर कपूर, लव रंजन के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग 13 अप्रैल से शुरू करने वाले थे लेकिन शादी की वजह से उन्होंने शूटिंग की डेट को आगे बढ़ा दिया है। वहीं, रणबीर 22 अप्रैल के बाद ही अपनी फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
बीते दिनों, रणबीर और आलिया की शादी को लेकर ये खबर भी सामने आई थी कि दोनों कपूर परिवार के पुश्तैनी घर आरके हाउस में शादी कर सकते हैं। इसी घर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। अगर ऐसा होता है तो ये आलिया और रणबीर के अलावा पूरे कपूर परिवार के लिए काफी खुशी की बात होगी।