फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: रणबीर के साथ डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, कपूर खानदान के चिराग को जल्द देंगी जन्म

Sun, 06 Nov 2022 09:49 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंच गई हैं। इस मौके पर आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी दिखे। दोनों अपनी कार में यहां पहुंचे, जिसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। 
विज्ञापन
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने शादी के कुछ समय बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज देकर फैंस को हैरान कर दिया था, जिसके बाद से ही अभिनेत्री को पसंद करने वाले लोग कपूर खानदान के नए सदस्य का इंतजार कर रहे हैं और अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आलिया भट्ट अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंच गई हैं। इस मौके पर आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी दिखे। दोनों अपनी कार में यहां पहुंचे और अभिनेत्री को सीधा अस्पताल के अंदर ले जाया गया। 

विज्ञापन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल की 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, जिसमें सिर्फ कुछ करीबी लोग और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया और रणबीर ने प्रेग्नेंसी का एलान किया। पहले तो लोग इस न्यूज से हैरान रह गए थे लेकिन फिर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने आलिया और रणबीर को ढेर सारी बधाई दी थी। प्रेग्नेंसी के एलान के तुरंत बाद ही आलिया अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हो गई थीं। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे पर दिख रहे प्रेग्नेंसी ग्लो की हर किसी ने तारीफ की। 

यह भी पढ़ें:-Box Office Report: ‘मिली’ और ‘डबल एक्सएल’ से आगे निकली ‘फोन भूत’, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा ‘कांतारा’ का हाल
विज्ञापन

बीते दिनों रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह कैसे अपने बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा था कि अब हमारा झगड़ा हो रहा है क्योंकि इस टॉपिक पर एक किताब है हमारे पास, जिसे पहले आलिया ने पढ़ा। अब मैं भी उस किताब को पढ़ना चाहता हूं। लेकिन मैं उससे यह भी कहता हूं, 'सुनो, किताबें हमें यह नहीं सिखाने वाली हैं कि हम अपने बच्चे की परवरिश कैसे करेंगे, ऐसा होने पर हमें इसका अनुभव करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Weekly Wrap: सलमान खान को Y+ सुरक्षा और रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘जवान’, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें