साल 2026 की नेशनल ज्योग्राफिक 33 सूची जारी हो चुकी है। इस सूची में दुनिया भर के समाज सेवियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में भारत से दो अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल किया गया है। जानिए इन्हें क्यों मिला यह सम्मान?
आलिया ने जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुक किया
आलिया भट्ट को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सूची में शामिल किया गया। साथ ही उन्होंने अलग-अलग तरीकों से पर्यावरण के लिए सक्रियता दिखाई। बच्चों के लिए लिखी हुई किताब 'एड फाइंड्स अ होम' के जरिए आलिया ने लोगों को पशु गोद लेने की सलाह दी।
वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने अपने फैशन रीसेल 'मी वार्डरोब इज सु वार्डरोब' के जरिए अपने और कई कलाकारों के कपड़ों को डोनेट किए। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी आलिया इन सब कामों का प्रचार करती हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनती हैं।