अक्षय ओबेरॉय-दीपिका पादुकोण, फाइटर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत 'फाइटर' पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। 'फाइटर' को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि यह साल की पहली बंपर ओपनिंग वाली फिल्म होगी। मूवी में कई और बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। इन सितारों में एक नाम अक्षय ओबेरॉय का है, जो दीपिका के साथ फिल्म 'पीकू' में स्क्रीन स्पेस साझा कर चुके हैं। सात साल बाद अक्षय, दीपिका के साथ वापस से सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने ए लिस्टर हसीना संग काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।
अक्षय ने बांधे दीपिका की तारीफों के पुल
अक्षय ओबेरॉय ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, 'दीपिका पादुकोण के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात होती है। वह उन सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जिनके साथ मुझे सहयोग करने का मौका मिला है। पीकू से लेकर अब फाइटर तक, कुछ भी नहीं बदला है।' काम के प्रति दीपिका की प्रतिबद्धता पर गौर फरमाते हुए अक्षय ने जोड़ा, 'वह सेट पर जो कला और सहयोगात्मक भावना लाती हैं, वह वास्तव में सराहनीय है।'
Emergency: कंगना रणौत ने उठाया 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट से पर्दा, कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' से होगी टक्कर
'फाइटर' का हिस्सा बन उत्साहित अक्षय ओबेरॉय
'फाइटर' की बात करें तो यह एयरफोर्स पायलटों के किरदार में कई शानदार अभिनेताओं को साथ लाता है। अक्षय ओबेरॉय ने परियोजना के बारे में उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'फाइटर का हिस्सा बनना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और निश्चित रूप से दीपिका पादुकोण सहित ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों के साथ काम करना मेरे लिए शानदार रहा है। सिद्धार्थ आनंद ने एक आकर्षक कहानी तैयार की है, और मेरा मानना है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी।'
Rajinikanth: हर साल राम मंदिर जाएंगे रजनीकांत, रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर खुद को बताया भाग्यशाली
'फाइटर' की रिलीज, फैंस का उत्साह
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' और 'बैंग-बैंग' में सहयोग कर चुके सिद्धार्थ आनंद ने 'फाइटर' का भी निर्देशन किया है। इस तरह 'फाइटर' के साथ सिद्धार्थ और ऋतिक रोशन तीसरी बार साथ आए हैं। यह फिल्म एयरफोर्स पायलटों की एक मनोरंजक कहानी है, और एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव का वादा करती है। मूवी 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस एक बार फिर अक्षय ओबेरॉय और दीपिका पादुकोण के बीच ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्सुक हैं।