फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीस बज्मी की फिल्म का केरल शेड्यूल हुआ पूरा, विद्या बालन और राशि खन्ना संग पोज देते नजर आए अक्षय कुमार

Tue, 05 May 2026 08:14 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Wraps Kerala Schedule For Anees Bazmee Next: अक्षय कुमार ने आज सोशल मीडिया पर विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने पुष्टि की है कि उन्होंने अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म की केरल शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-विद्या बालन और राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच आज उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ अपनी एक आगामी फिल्म को लेकर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ अक्षय ने अनीस बज्मी के साथ अपनी आगामी फिल्म के बारे में अहम जानकारी दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अक्षय कुमार का पोस्ट
कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने केरल में शूटिंग शुरू करने के लिए जाते हुए विमान का वीडियो इंस्टग्राम पर शेयर किया था। अब 5 मई को उन्होंने विद्या बालन और राशि खन्ना के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों शूटिंग पूरी करने के बाद खुशी से मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। 

केरल में शूटिंग का पहला शेड्यूल हुआ पूरा
अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि खूबसूरत जगह पर अच्छे लोगों के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने निर्देशक अनीस बजमी की तारीफ की और पूरी टीम को 'अद्भुत' बताया। इस तस्वीर के साथ अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग का केरल का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

अक्षय कुमार की आगामी फिल्में
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर छाए हुए हैं। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। अक्षय जल्द ही अनीस बज्मी की फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ विद्या बालन और राशि खन्ना नजर आएंगी। अक्षय की नई फिल्म की शूटिंग का अब केरल शेड्यूल अब पूरा हो चुका है।

विद्या बालन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों फिल्म 'भूल भुलैया', 'हे बेबी' और 'मिशन मंगल' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया था। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: मुंबई में लग्जरी कार छोड़ रिक्शा की सवारी करते दिखें वरुण धवन, क्या 'है जवानी तो इश्क होना है' का है प्रमोशन?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें