रिक्शा की सवारी और प्रमोशन
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी फिल्म का नया गाना 'वाह' बज रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रिक्शा कमाल का है।' वहीं कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो वरुण ने सिर्फ अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का प्रमोशन करने के लिए बनाया है।
वरुण का हालिया डांस पोस्ट
इस पोस्ट से पहले वरुण ने 'वाह' गाने की रिहर्सल का एक वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने बताया कि लोग स्क्रीन पर शानदार डांस स्टेप्स तो देखते हैं, लेकिन उसके पीछे की कड़ी मेहनत को नहीं देख पाते। उन्होंने अपने कोरियोग्राफर और टीम को इस मेहनत के लिए शुक्रिया भी कहा।