वायरल वीडियो
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने प्रियदर्शन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में सबसे पहले अक्षय कहते हैं- 'प्रियन सर आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपके 69वें जन्मदिन पर बहुत सारा प्यार, अच्छा भाग्य और स्वास्थ्य।' इसके बाद अक्षय अपने बगल में रखे एक छोटे टेंट का पर्दा उठाते हैं, जो कि एक सरप्राइज है। यह और कोई नहीं बल्कि विद्या बालन हैं। विद्या अपने बालों को हटाती हैं और कहती हैं 'हैप्पी बर्थ डे प्रियन सर और आपको फिल्म 'भूत बंगला' के लिए ऑल द बेस्ट।'
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला' और 'हैवान'?
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (bhoot bangla) इस साल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह अक्षय और प्रियदर्शन की 14 साल बाद एक साथ फिल्म है। कथित तौर पर इस फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी और वामिका गब्बी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा प्रियदर्शन फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) भी अक्षय के साथ लेकर आ रहे हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2016 की मलयालम सुपरहिट फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है।
यह भी पढ़ें: 'अब सहेंगे नहीं लड़ेंगे...', रिलीज हुआ 'द केरल स्टोरी 2' का दमदार टीजर; देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे