'द केरल स्टोरी 2' में और क्या है खास
इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता कमाख्या नारायण सिंह ने किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार करने के बाद उनकी जिंदगी कैसे एक खौफनाक मोड़ लेती है, जहां धीरे-धीरे एक सोची-समझी साजिश का खुलासा होता है। जो जल्द ही प्यार की जगह फंसाए जाने की डरावनी कहानी बन जाती है।
कब रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी 2'
कमाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी 'द केरल स्टोरी 2' को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है, जबकि आशीष ए शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसे को-प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: 'जन्मदिन की भूत-भूत बधाई', अक्षय के साथ इस एक्ट्रेस ने प्रियदर्शन को दिया सरप्राइज; शेयर किया मजेदार वीडियो