फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार बन सकते हैं दारा सिंह

Tue, 30 Jul 2013 01:18 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहलवान दारा सिंह की जिंदगी पर फिल्म बनने वाली है। इसमें नयी खबर यह है कि इस फिल्‍म में दारा सिंह का किरदार अक्षय कुमार निभा सकते हैं।
विज्ञापन


अक्षय कुमार को इस बात का मलाल होगा कि उन्हें मिल्खा सिंह का किरदार निभाने का मौका नहीं मिला। यह फिल्म इस समय सफलता के नए कीर्तिमान बना रही है। सब जानते हैं कि फरहान अख्तर से पहले राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अक्की को ही मिल्खा के किरदार के लिए एप्रोच किया था।

पता नहीं कहां बात अटकी और अक्की इस प्रोजेक्ट से पूरी तरह अलग हो गए। इधर खबर है कि निर्देशक रोहित जुगराज दारा सिंह पर एक बायोपिक फिल्म बनाना चाह रहे हैं। उनकी इच्छा है कि केंद्रीय किरदार अक्षय कुमार ही निभाएं।
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने दारा सिंह के बेटे विंदु से भी बात की है। विंदु भी उत्साहित हैं कि अक्षय कुमार उनके पिता का रोल निभा सकते हैं। हां, यह जरूर है कि उन्होंने दारा सिंह जैसी बॉडी बनाने के लिए थोड़ा वक्त लगेगा।

यह जानकारी तो नहीं मिली है कि अक्षय इस बायोपिक फिल्म के लिए कितने तैयार हैं? दरअसल उन्हें विश्व विख्यात पहलवान के चरित्र को प्रामाणिकता के साथ पेश करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत तो करनी ही पड़ेगी, उन्हें इस फिल्म के लिए काफी वक्त भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि दारा सिंह के जीवन पर पंजाबी भाषा में एक फिल्म का निर्माण शुरू हो चुका है। इस फिल्म में संग्राम सिंह रुस्तम ए हिंद दारा सिंह की भूमिका में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें