ये सितारे होंगे फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशन की कमान अहमद खान ने संभाली है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ सहित करीब 30 सितारे नजर आएंगे। रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, और दलेर मेहंदी भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: ‘आशिकों की कॉलोनी…’ में थिरकते नजर आए शाहिद कपूर, दिशा पाटनी ने लगाई आग; फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना रिलीज
पिछली दो फिल्में रहीं हिट
इस चर्चित फ्रेंचाईजी की पहली 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिर साल 2015 में इसका दूसरा पार्ट 'वेलकम बैक' आया। दोनों फिल्मों का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। कलेक्शन की बात करें तो पिछली दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।