ये खबर भी पढ़ें: नीना गुप्ता ने शेयर की बाइसेप्स और मस्कुलर बॉडी के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीर, हैरान हुए फैंस; जानिए क्या है राज?
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायेक्टर, राइटर जसपाल सिंह संधू हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा कुमुद मिश्रा, अमित के. सिंह, अक्षय डोगरा, शिल्पा शुक्ला और योगिता बिहानी जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं।
फिल्म फेस्टिवल में सराही गई ‘वध 2’
थिएटर में रिलीज होने से पहले फिल्म फेस्टिवल्स में 'वध 2' सराही गई थी। इस फिल्म को रिलीज से पहले 56वें आईएफएफआई 2025 में काफी तारीफ मिली थी। गाला प्रीमियर सेक्शन में इसकी स्क्रीनिंग हाउसफुल रही थी।