सोशल मुद्दे पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का बॉक्स ऑफिस में धमाल जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और इन 7 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
2 of 5
padman
रिलीज के 7वें दिन पैडमैन ने 4 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का 7 दिन का कुल कलेक्शन इस तरह से 62 करोड़ के पार पहुंच चुका है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, फिल्म ओवरसीज में भी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज में फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 90-100 करोड़ तक जा सकता है। फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म का बिजनेस 20 करोड़ का था इस लिहाज से फिल्म ने महज एक हफ्ते मे ंही शानदार कमाई कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट ने इस बात की जानकारी पहले ही दे दी थी कि फिल्म की कमाई और रफ्तार पकड़ेगी। '
4 of 5
padman
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है। ओवरसीज में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस शुक्रवार नीरज पांडे की अय्यारी रिलीज हो चुकी है। लिहाजा अब पैडमैन की कमाई धीमी पड़ सकती है।
ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथनम के जीवन और संघर्ष की कहानी पर आधारित है और मेंसुरेशन हाइजीन जैसे सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई है। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। फिल्म का निर्देशन आर बाल्कि ने किया है।