11,400 करोड़ के PNB घोटाले के आरोपी 48 वर्षीय नीरव मोदी का ज्वैलरी ब्रांड दुनियाभर में मशहूर है। विदेश की कई मशहूर हस्तियों ने इनकी ज्वैलरी का प्रमोशन किया है। विदेश ही नहीं नीरव मोदी का बॉलीवुड से भी गहरा रिश्ता है प्रियंका चोपड़ा, लीजा हेडन, जैकलीन फर्नांडीज और सोनम कपूर भी इस ब्रांड की ज्वैलरी का प्रमोशन कर चुके हैं।