अक्षय कुमार ने सनी देओल का लोन चुकाया, ऐसी बातें कही जा रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार अब इन सब पर अक्षय कुमार के स्पोक्सपर्सन ने इसका जवाब दिया है और इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है।
सनी देओल के बंगले को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा था कि सनी देओल पर 56 करोड़ रुपये का कर्ज था, जिसकी वसूली करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा उनकी प्रॉपर्टी की नीलामी कर रहा था। इसकी अखबारों में बीते दिन एड भी दी गई थी। 24 घंटे के अंदर ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस पर सफाई दी और कहा कि बीते दिन छपी एड एक टेक्निकल ग्लिच था। सनी देओल की टीम ने भी इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया और कहा इसका हल निकाला जा रहा है। इसी बीच एक और दावा किया जाने लगा। दावे में कहा जा रहा है कि सनी देओल का लोन अक्षय कुमार ने अदा किया है। इस पर सनी की टीम ने जवाब दिया है और इसे पूरी तरह गलत बताया है।