फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' लीक होने पर आया अक्षय का बयान

Sat, 22 Jul 2017 08:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : Free Press Journal
विज्ञापन
अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के जब से लीक होने की खबर आई है, तभी से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है। अक्षय ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को पाइरेसी के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन

  Just wanted to share this with you all... pic.twitter.com/jxQu9GlEMv — Akshay Kumar (@akshaykumar) July 21, 2017


अक्षय ही नहीं, बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने भी बयान जारी कर कहा है कि किसी को घबराने की जरुरत नहीं है। उन्होंने लिखा, 'मैं अपने शुभ चिंतकों से कहना चाहूंगी कि घबराएं नहीं। कुछ लोगों ने पाइरेसी करनी चाही थी लेकिन क्राइम ब्रांच ने मामला सुलझा लिया है।'
  Official statement of Prernaa Arora of KriArj Entertainment, producer of #ToiletEkPremKatha... pic.twitter.com/16aKXJ2Tpn — taran adarsh (@taran_adarsh) July 21, 2017
विज्ञापन



कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडेय और प्रेरणा अरोड़ा ने फिल्म लीक होने की शिकायत क्राइम ब्रांच में की है। माना जा रहा है कि लोखंडवाला के एक जिम ट्रेनर के पास पूरी फिल्म पेन ड्राइव में है। जिम ट्रेनर से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने रेमो डिसूजा ने नीरज और प्रेरणा को फिल्म के लीक होने की सूचना दी थी जिसके बाद ही दोनों ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें