बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार आज यानी बुधवार, 25 जनवरी को शिरडी के साईं मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। अक्षय कुमार ने साईं बाबा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस का जमावड़ा भी लगा हुआ था, तभी अक्षय ने एक फैंस के साथ कुछ ऐसा किया कि लोग अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।