बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और तमिल फिल्मों के थलाइवा रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 का इंतज़ार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। डायरेक्टर शंकर ने इस फिल्म की मेकिंग का वीडियो शेयर किया है। इसमें अक्षय कुमार और रजनीकांत न सिर्फ मेकअप करते दिख रहे हैं, बल्कि दोनों जमकर एक्शन भी कर रहे हैं। वैसे भी 2.0 साइंस-फिक्शन का जबरदस्त कॉकटेल होगी, जो इसके पहले पार्ट एंथिरन में दिखा था।
रजनीकांत ने '2.0' के प्रमोशन के लिए उड़ाया 100 फीट ऊंचा बैलून
इससे पहले, 2.0 के डायरेक्टर एस. शंकर ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो शुक्रवार को 2.0 का इंतजार कर रहे इन दो सुपरस्टार्स के फैंस को तोहफा देंगे।
Glimpses of what we've been upto ...tomorrow 6pm #2point0
— Shankar Shanmugham (@shankarshanmugh) August 24, 2017
शंकर के इस ट्वीट के बाद #2Point0 ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर 2.0 बेहद महंगी फिल्म है। इसका बजट 400 करोड़ के आसपास है। अक्षय कुमार इस फिल्म में मुख्य निगेटिव लीड की भूमिका में दिखाई देंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार एलियन बने हैं। वैसे भी फिल्म की टैगलाइन है कि क्या दुनिया केवल इंसानों के लिए है?