फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की दरियादिली से आया बदलाव; जम्मू-कश्मीर के लिए किया था बड़ा काम; यहां जानें वजह?

Fri, 22 May 2026 02:02 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Donation Change Kashmir Village School: अक्षय कुमार सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर हैं। साथ ही दान भी वजह खूब करते हैं। उनकी दरियादिली के कारण ही एक बड़ा बदलाव जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के गांव में देखने को मिला है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार ने साल 2021 में जम्मू-कश्मीर के एक सरकारी मिडिल स्कूल के लिए 1 करोड़ रुपये की डोनेशन दी थी। इसी का नतीजा है कि अब जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में गुरेज घाटी में स्थित एक सरकारी मिडिल स्कूल में नई इमारत बन सकी है। इससे स्कूली बच्चाें को काफी लाभ पहुंचा है। 

स्कूल की इमारत को नया नाम भी मिला 

विज्ञापन

स्कूल की नई इमारत का नाम अक्षय कुमार के पिता के नाम पर रखा गया है। इस इमारत का नाम अब 'श्री हरि ओम भाटिया एजुकेशन ब्लॉक' है। इस स्कूल की इमारत में क्लासरूम, एक कंप्यूटर लैब, एक लाइब्रेरी और टीचर्स के लिए ऑफिस की जगह है। जबकि स्टूडेंट्स के लिए भी कई सुविधाएं शामिल हैं।  

छह साल पहले अभिनेता ने दी थी डोनेशन
स्थानीय लोगों के मुताबिक अक्षय कुमार ने 2021 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इंविटेशन पर इस इलाके का दौरा किया था। उस दौरान स्कूल की स्थिति देखकर उन्होंने 1 करोड़ रुपये का दान दिया था। यह दान अब स्कूल के कायाकल्प में काम आया है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'धमाल 4' और 'वेलकम टू द जंगल' के बीच नहीं होगा क्लैश; अब इस तारीख को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म

विज्ञापन

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट - फोटो : वीडियो ग्रैब
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में 
अक्षय कुमार के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों उनकी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। जल्द ही वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें दिशा पाटनी, जैकलीन, जॉनी लीवर, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें