फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'धुरंधर 2' की सफलता का असर 'भूत बंगला' की रिलीज पर पड़ेगा? अक्षय कुमार बोले- 'मुझे बहुत खुशी है...'

Tue, 24 Mar 2026 10:28 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar On Dhurandhar Vs Bhooth Bangla: अक्षय कुमार ने हाल ही में आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया की सराहना की है। अक्षय ने 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच अपनी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज पर राय पेश की है।
विज्ञापन
भूत बंगला और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की न सिर्फ दर्शकों ने, बल्कि फिल्म समीक्षकों और इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने भी खूब तारीफ की है। सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय ने 'धुरंधर 2' की सफलता के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को लेकर अपनी राय दी है। 

विज्ञापन
Trending Videos

'भूत बंगला' की रिलीज लेकर अक्षय की राय
जब एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय से पूछा गया कि क्या 'धुरंधर 2' आजकल की एक्शन फिल्मों की लहर का जवाब है, तो अक्षय ने कहा कि उन्होंने किसी ट्रेंड का पीछा नहीं किया। उनका पूरा फोकस कहानी को मजबूत बनाने पर था। अक्षय ने कहा, 'धुरंधर दर्शकों के लिए एक्शन और रियलिस्टिक फिल्म है, जबकि 'भूत बंगला' पूरी फैमिली के लिए हॉरर कॉमेडी है। हमारे लिए अच्छी बात है कि अलग-अलग तरह की फिल्में चलें। इससे पूरा फिल्म उद्योग मजबूत होता है।'

अक्षय ने की 'धुरंधर 2' की तारीफ 
अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि 'धुरंधर 2' इतना अच्छा बिजनेस कर रही है। अक्षय ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म ने इतने सारे दर्शकों को अपनी ओर खींचा है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नया मुकाम दिया है। आमतौर पर तीन हफ्ते काफी होते हैं, यह फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगर फिल्में अच्छी चलेंगी तभी हम सबके लिए काम के अवसर बढ़ेंगे।'
विज्ञापन

कब रिलीज हो रही है 'भूत बंगला'
फिल्म 'भूत बंगला' एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही है। यह प्रियदर्शन की पुरानी फिल्म 'भूल भुलैया' के बाद अक्षय कुमार की दूसरी हॉरर कॉमेडी है। 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 'भूत बंगला' के अलावा 'हैवान' और 'हेरा फेरी 3' पर भी साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो रही 'सितारे जमीन पर', जानिए कब और कहां देखें आमिर खान की यह फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें