फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हर शुक्रवार किसी परीक्षा जैसा लगता है’, ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता पर अक्षय कुमार ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 01 Jul 2026 02:19 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
वेलकम टू जंगल में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन, रिलीज से पहले होने वाली घबराहट और इंडस्ट्री में तीन दशक बिताने के बाद भी लोगों के मन में उनके बारे में मौजूद सबसे बड़ी गलतफहमियों पर खुलकर अपनी राय रखी।

अभी भी शुक्रवार को घबराहट होती है

विज्ञापन

फिल्म के ओपनिंग वीकेंड में 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने पर अक्षय कुमार ने कम शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अक्षय ने कहा कि बस दो शब्द- जय महाकाल! इतने लंबे करियर के बावजूद लोगों की गलतफ़हमियों के बारे में अक्षय ने कहा कि लोग सोचते हैं कि मेरे घर में कोई सीक्रेट मशीन है जो साल में चार फिल्में बनाती है।

लेकिन यह सब टाइम मैनेजमेंट और डिसिप्लिन की बात है। एक और गलतफहमी यह है कि तीन दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में होने के कारण अब मेरे लिए सब कुछ आसान हो गया है। ऐसा नहीं है। हर शुक्रवार अभी भी किसी परीक्षा के नतीजे जैसा लगता है।
विज्ञापन


हर फिल्म से अभी भी घबराहट और उत्साह महसूस होता है। जिस दिन मैं किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर घबराहट या उत्साह महसूस करना बंद कर दूंगा, मुझे लगता है कि उसी दिन मुझे रिटायर हो जाना चाहिए। तो कोई सीक्रेट फॉर्मूला नहीं है। बस डिसिप्लिन, कंसिस्टेंसी और एक नए कलाकार जैसी भूख है।

अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे बस घर का खाना और एक तकिया चाहिए
अक्षय ने कहा कि मुझे घबराहट तो होती है, लेकिन इतनी नहीं कि मैं खा या सो न सकूं। मुझे बस घर का बना खाना और एक तकिया मिल जाए, तो मैं खुश रहता हूं। इन दिनों मैं फिल्म से जुड़े बाकी लोगों के लिए ज्यादा नर्वस हूं। मैंने सफलता, असफलता, दुख और जीत का अनुभव कई बार किया है। मैं बस अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए अच्छा चाहता हूं।

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
अहमद खान ने किया है ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन
अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है, जिसमें अक्षय कुमार समेत सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और दलेर मेहंदी जैसे कई कलाकार हैं। 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें