'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' फिल्म का पोस्टर
अक्षय कुमार फिलहाल विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं लेकिन अपनी फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का प्रमोशन वो वहां बैठे भी कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर 11 जून को रिलीज किया जाएगा और इससे पहले अक्षय रोजाना फिल्म का नया पोस्टर ट्वीट कर रहे हैं।
आज अक्षय ने फिल्म का चौथा पोस्टर रिलीज किया है जिससे फिल्म में उनके लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस पोस्टर में अक्षय एक हाथ में लोटा और दूसरे में लालटेन पकड़े दिख रहे हैं। इसके साथ अक्षय ने लिखा है, 'एक टॉयलेट की क्रांति, बस दो दिनों में शुरू हो रही है।'
Ek TOILET Revolution!!! Starts in 2 days... TOILET TRAILER IN 2DAYS pic.twitter.com/wIVQ7DVpBU
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 9, 2017
बता दें ये फिल्म प्रधानमंत्री के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। इसे श्री नरायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में भूमि पेडनेकर ने उनकी पत्नी का रोल निभाया है। हाल ही में सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर इसकी जमकर तारीफ की। उन्हें ट्रेलर इतना पसंद आया कि उन्होंने इसको टैक्स फ्री करने की मांग कर डाली।
Watched trailer of @akshaykumar's #ToiletEkPremKatha. Based on true incidents, it promotes #SwachhBharat.Should be made #TaxFree. #SuperHit! pic.twitter.com/eShhkepeIP
— Pahlaj Nihalani (@NihalaniPahlaj) June 8, 2017
अक्षय की इस लीग से हटकर फिल्म को दर्शक 11 अगस्त को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। पहले इसकी टक्कर शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर 'जब हैरी मेट सेजल' से होने वाली थी लेकिन शाहरुख ने रिलीज डेट एक हफ्ते पहले खिसका ली है।